19 February 2022 06:18 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, बीकानेर में बेजुबान जानवर के मुंह में बारूद से ब्लास्ट किया गया है। जिससे सांड का जबड़ा निकलकर बाहर आ गया और वो लगातार तड़फ रहा है। पिछले एक सप्ताह में ये दूसरी घटना हुई है जबकि इस मामले में दो दिन पहले ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सांड के मुंह में पटाखे डालकर उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे सांड का जबड़ा निकलकर बाहर आ जाता है।
बज्जू से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव RD860 में कुछ युवक इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनमें तीन युवकों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद फिर से सांड के मुंह में ब्लास्ट करने की घटना हुई है। शनिवार सुबह जब इस सांड को देखा गया। उसके जबड़े का काफी हिस्सा बाहर आ गया। मांस बाहर आने से वो तड़फता हुआ सड़क व मिट्टी में बैठ गया। इस सांड को देखकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रास्ता रोककर विरोध दर्ज कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
दो दिन पहले ही गिरफ्तारी
पिछले सप्ताह ऐसी ही घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उम्मीद थी कि इसके बाद ऐसी घटना नही होगी लेकिन एक बार फिर अन्य युवकों ने सांड के मुंह में ब्लास्ट कर दिया। पुलिस अब नए सिरे से युवाओं को ढूंढ रही है।
ऑपरेशन भी इलाज नहीं
सांड के मुंह में ब्लास्ट होने से इतना हिस्सा बाहर निकल जाता है कि उसे वापस जोड़ पाना मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों जिस सांड को घायल किया गया था, उसका भी ऑपरेशन नहीं हो पाया। डॉक्टर्स ने उसका जबड़ा अंदर डालकर पट्टी बांध दी और सांड को अब लिक्विड दिया जा रहा है। इसी तरह इस सांड के साथ भी किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com