22 October 2023 12:37 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
जयपुर में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद गणपति प्लाजा के लॉकर्स की जांच जारी है। शनिवार रात एक लॉकर से इनकम टैक्स के अधिकारियों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए मिले। अधिकारियों ने बताया कि पूरा लॉकर 500 के नोटों से भरा था। उन्हें अंदेशा है कि और लॉकरों में भी पैसा मिल सकता है। इनकम टैक्स 761 लॉकर की जांच कर चुका है। अब केवल 339 लॉकर की जांच करनी बाकी है। इन लॉकर्स में अधिकांश लॉकर बेनामी बताए जा रहे हैं। जिन दस्तावेजों के आधार पर लॉकर लिए गए। वह फर्जी निकल रहे हैं। इनकम टैक्स की टीम ऐसे लॉकर्स की लिस्ट बना रही है।बता दें कि मंगलवार को जब इनकम टैक्स ने तीन लॉकर खोले थे। उसमें सवा करोड़ रुपए कैश और 1 किलो गोल्ड निकला था। यह सोना कार्तिक कूलवाल और इदरीश हसन के नाम पर था। अभी तक इनकी कोई जानकारी इनकम टैक्स की ओर से साझा नहीं की गई है। दो लॉकर शनिवार को भी खोले गए। इसमें प्रोपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर लॉकर मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
20 January 2022 07:58 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com