05 May 2023 12:19 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,दिव्यांग गुमान सिंह की खुशी का गुरुवार को ठिकाना नहीं रहा, जब प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पहुंचकर उसे छह योजनाओं के लाभ की गारंटी दी।
ग्राम पंचायत किसनासर में रहने वाला वृद्ध गुमानसिंह पुत्र मुरली सिंह स्वयं चलकर शिविर में आने की स्थिति में नहीं था। जब उपखंड अधिकारी को इस बार की जानकारी मिली तो नोखा के उपखंड अधिकारी और पांचू के विकास अधिकारी उसके घर पहुंचे और उसकी पात्रता के आधार पर उसे छह योजनाओं के लाभ की गारंटी देने वाले मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। घर बैठे इतनी बड़ी राहत पाकर उसने जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संवेदनशील निर्णय की बदौलत ही यह संभव हो सका है।

RELATED ARTICLES
18 September 2021 06:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com