07 April 2022 11:46 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल में शाहरुख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स अंक तालिका में मुम्बई को हराकर टॉप पर पहुंच गई है। कल कोलकाता की ओर से पैट कमिंस ने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी लगाई। कमिंस ने सिर्फ 15 गेंदों पर 56 रन बनाए। कमिंस ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कुल 6 छक्के और 4 चौके लगाए। कोलकाता ने मुम्बई को कल 5 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियंस की ये आईपीएल में लगातार तीसरी हार है।मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए। कोलकाता ने 16 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया। मुम्बई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाई। कोलकाता की ओर से कमिंस के अलावा वेंकटेश अय्यर ने भी फिफ्टी लगाई। मुम्बई के कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंदों पर सिर्फ 3 रन ही बना पाए। कमिंस ने करीब 374 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर मुम्बई के होश उड़ा दिए।

RELATED ARTICLES
27 November 2021 02:55 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com