22 July 2023 07:12 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जोधपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस बार साहित्यिक पत्रकारिता में यह सम्मान बीकानेर के हरीश बी शर्मा को दिया जाएगा। संस्था के सचिव एवं लेखक मीथेश निर्मोही ने बताया कि साहित्यिक पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिंदी साहित्यिक वार्षिक 'कथारंग' के सफल संपादक एवं लेखक हरीश बी शर्मा (बीकानेर) को ''प्रकाश जैन 'लहर' साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार'' से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2023-24 में राज्य स्तरीय कथा अलंकरण श्रृंखला में हिंदी, राजस्थानी, उर्दू और असमिया भाषाओं के दस साहित्यकारों, एक सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यिक पत्रिकाओं के तीन संपादकों और दो पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर से प्रकाशित साहित्यिक वार्षिक कथारंग के छठे अंक ने पूरे साहित्य जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसे अब तक के सबसे बड़े साहित्यिक वार्षिक (496 पृष्ठ) के रूप में मान्यता दी गई है। इस साहित्यिक वार्षिक के संपादक के रूप में हरीश बी. शर्मा को कथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा "प्रकाश जैन 'लहर' साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार" प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
16 February 2022 05:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com