15 May 2022 02:49 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात जयपुर पहुंची। रोहित पर युवती से कई बार रेप का आरोप है। पुलिस टीम ने महेश जोशी के घर पर तलाशी ली, लेकिन रोहित वहां नहीं मिला।। यहां नौकर और मंत्री की बहू मिली। इधर, मंत्री महेश जोशी ने कहा कि पुलिस मुझसे संपर्क करेगी, तो मैं पूछताछ में सहयोग करूंगा।
मंत्री के घर की तलाशी से पहले दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर रविवार सुबह करीब 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला। अब टीम जांच के लिए सवाई माधोपुर रवाना हो गई है। सवाई माधोपुर में उस मकान के कमरे की जांच होगी, जहां पहली बार रोहित ने युवती के साथ रेप कर वीडियो बनाया था।
18 मई को थाने में पेश होने का नोटिस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जयपुर की युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद है। रोहित के नहीं मिलने पर मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।
9 मई को युवती ने दिल्ली पुलिस से की थी रेप की शिकायत
8 मई को जयपुर की युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप, कुकर्म मारपीट और धमकी जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने दिल्ली में अपने साथ हुए रेप और अननैचुरल सेक्स (कुकर्म) का दर्द बयां किया था।
पीड़ित ने बताया कि किस तरह रोहित उससे जबरन संबंध बनाता था। इनकार करने पर बिस्तर से बांध देता था, फिर रेप और अननैचुरल सेक्स करता था। होटल और सार्वजनिक जगहों पर उसे मारता-पीटता रहा। विरोध करती तो पिता के रसूख की धौंस देता। युवती रोहित से इतना परेशान हो चुकी थी कि उसने सुसाइड तक की कोशिश की थी।

RELATED ARTICLES
31 January 2023 06:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com