11 March 2023 09:39 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर में जयपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद वहां मिले घरेलू सिलेंडर का मुद्दा प्रशासन तक पहुंच गया है। पुलिस ने दावा किया था कि मौके पर पचास सिलेंडर पड़े थे, जिन्हें समय रहते नहीं हटाते तो हादसा और खतरनाक हो सकता था। बताया जा रह है कि अधिकांश सिलेंडर घरेलू थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ये घरेलू सिलेंडर कहां से आए?
कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा- सिलेंडर में रिसाव के कारण हादसे हो रहे हैं। ऐसे में इन सिलेंडर के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होनी चाहिए। गैस सिलेंडर से रिसाव आदि के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरुकता के साथ सेफ्टी उपायों की बारीकी से मॉनिटरिंग की जाए। रेस्टोरेंट व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सुरक्षा उपकरण आदि की जांच के लिए टीमें भेजें। गैस एजेंसी को घरों में फर्स्ट इंस्टॉलेशन के लिए पाबंद किया जाए।
देशनोक मामले की जांच होगी
देशनोक में एक घर में सिलेंडर फटने से छह जनों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अब प्रशासन जांच करेगा। कलेक्टर ने इसके लिए जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। सिलेंडर फटने का कारण कंपनी की ओर से दिए गए सिलेंडर में कमी थी या फिर सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं थी? इसकी जांच होगी।
नहर बंदी से फील्ड में रहेंगे जलदाय अधिकारी
कलेक्टर ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता से कहा- आगामी नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फील्ड अधिकारी को अपने- अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण के लिए पाबंद करें। इंदिरा गांधी नहर में इसी महीने नहर बंदी लागू होने वाली है। करीब दो महीने की नहर बंदी के दौरान पानी के लिए संकट खड़ा हो सकता है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com