11 May 2021 11:23 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर :- मुख्य आरोपी भुवनेश शर्मा को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। वहीं गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन पर दो दिन का रिमांड लिया गया है। जेएनवीसी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार चारों को 12 मई को पुन: कोर्ट में पेश करना है। इसके अतिरिक्त बीती रात दबोचे गए सादुल गंज निवासी 48 वर्षीय सुनील कुमार के यहां सात खाली सिलेंडर भी जब्त किए बताते हैं। पुलिस के अनुसार भुवनेश फरार था, अब उसे राउंड अप किया जा चुका है। गौरतलब रहे कि रविवार शाम को पुलिसअधीक्षक प्रीति चंद्रा से निर्देश मिलने के बाद इसके घर पर छापा मारा गया है। यहां 39 सिलेंडर मिले हैं, जिसमें बारह भरे हुए हैं, जबकि शेष 27 खाली है। छोटे और बड़े दोनों तरह के सिलेंडर पुलिस ने जब्त किए हैंबीएल मेमोरियल ट्रस्ट की आड़ में यह काला धंधा नागणेची स्कीम के मकान नंबर 24 से ऑपरेट हो रहा था। रेड के समय इस मकान से 37 सिलेंडर व चार सदस्य मिले। जिनमें ट्रस्ट का मुनीम सादुलगंज निवासी सुनील कुमार, सीएमएचओ ऑफिस का संविदाकर्मी भीखमचंद, तिलकनगर डिस्पेंसरी का प्रभुदयाल पुत्र कृष्ण कुमार व एंबुलेंस चालक बलवीर सिंह पुत्र ओनाड़सिंह शामिल था। जिन्हें गिरफ्तार किया गया। जांच कर्ता सुषमा उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ में आरोपी सुनील ने जीवनरक्षक मेडिकल ऑक्सीजन गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी अपने साथियों के साथ भुवनेश शर्मा के कहने पर करना बताया तथा यह भी बताया कि भुवनेश कुमार ही उक्त ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले गैंग का मुख्य सरगना है तथा पीबीएम अस्पताल में मेल नर्स द्वितीय के पद पर पदस्थापित है तथा वर्तमान में ओ.टी.ए ब्लॉक एनैस्थिसिया इंचार्ज है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य कई लोग के नाम भी कालाबाजारी में सामने आ सकते है। इस टीम ने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के आदेश पर सीओ सदर पवन भदौरिया, पुलिस उप अधीक्षक धरम पुनिया, व्यास कॉलोनी थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज, एएसआई रामकरण सिंह, ओम प्रकाश सिगड़, हेड का ंस्टेबल कानदान सांधु, दीपक यादव, अब्दुल सत्तार, महावीर सिंह, वासुदेव, लखविन्द्र, योगेंद्र, पुनमचंद, दिलीप, कृष्ण कुमार, बुधराम व सवाई सिंह की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				30 June 2021 09:05 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com