12 June 2023 06:28 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर शहर के ज्ञाननारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सास पर गर्म सरसों का तेल फेंक दिया, जो अब गंभीर हालत में पीबीएमएम अस्पताल में भर्ती है. इस संदर्भ में घायल महिला के बेटे ने अपनी पत्नी के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी महिला के पति मोहम्मद लतीफ ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सिमरन ने गुस्से में जानबूझकर उसकी मां को गंभीर नुकसान पहुंचाने के इरादे से गर्म सरसों का तेल फेंक दिया. जिससे उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
उसे तुरंत पीबीएमएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। परिवार खान कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 324 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर राधेश्याम को सौंपी गई है। घटना रविवार की बताई जा रही है और आज ज्ञाननारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
07 October 2022 02:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com