19 January 2023 02:03 PM

जोग संजोग टाइम्स,
श्रीडूंगरगढ़ के एक फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों से अब चोरी हुआ सामान बरामद करने की कोशिश हो रही है। इन युवकों ने खेत से मैथी और मूंगफली चोरी की थी। इन चारों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया गया है, ऐसे में कुछ और चोरियों का राज भी खुल सकता है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में सीकर निवासी महेन्द्र सिंह जाट ने मामला दर्ज कराया कि एग्रो फुड फैक्ट्री एनएच-11 नजदीक बेनीसर में चार युवकों ने मिलकर चोरी की है। चोरी के संबंध में फैक्ट्री की ओर से कुछ प्रमाण भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें चोरी की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सिकन्दर पुत्र गन्ने खां सलीम पुत्र मासुम खां निवासीगण दाउसर, बाबु पुत्र मुन्ने खां अमजद पुत्र खां लुणकरनसर जिला बीकानेर को गिरफतार किया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी अशोक बिश्नोई के साथ पूरी टीम ने इस मामले का खुलासा किया। इसमें कांस्टेबल आवड़दान, राकेश कुमार, लेखराम, गोरखाराम, व श्रीकिशन भी शामिल थे। पुलिस अब इनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
10 March 2022 12:11 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com