25 May 2022 01:44 PM

जोग संजोग टाइम्स,
आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थिति अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। ग्रामीण इनकी जानकारी लें और इनका लाभ लें। उन्होंने कहा कि कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। क्षेत्र में नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्तरीय शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया और कहा कि पढ़ी लिखी बेटी दो परिवारों को रोशन करती है। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा और स्कूलों में नए संकाय खोलने संबंधी मांग की। आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी प्रत्येक वाजिब मांग पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
09 December 2023 03:11 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com