01 March 2023 02:10 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
1 अप्रैल से महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट – 1 अप्रेल 2023 से लागू होगी रियायत
01-मार्च-2023, 01:25 PM
जयपुर, 01 मार्च। राजस्थान रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए की छूट सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की गई है। यह छूट 1 अप्रेल, 2023 से लागू की जाएगी। साथ ही, निगम की साधारण बसों के अतिरिक्त शेष श्रेणी की बसों में महिलाओं को 30 प्रतिशत छूट यथावत रहेगी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 बजट में छूट बढ़ोतरी के संबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा के क्रम में यह मंजूरी दी गई है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
17 November 2022 05:25 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com