19 November 2022 12:28 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
अपराध व भ्रष्टाचार की दुनिया मे महिलाएं भी सक्रिय है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर में कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सवीना की महिला पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने मौका पर्चा बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी। एसीबी को परिवादी लकड़वास निवासी दीपक लोहार ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी भूमि पर स्टे होने के बावजूद उसके मामा भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस पर परिवादी ने कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पटवारी ने उसका काम नहीं किया। पटवारी ने उससे 20 हजार की रिश्वत की मांग की। परिवादी ने पैसे देने से मना कर दिया, लेकिन पटवारी दबाव बनाती रही। फिर दोनों के बीच 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। मौका पर्चा बनाने की बात पर पटवारी ने 15 नवंबर को पांच हजार रुपए ले लिए। शेष पांच हजार रुपए बाद में देने की बात कही थी। एसीबी की टीम ने पटवारी को राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com