25 July 2021 10:14 AM

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ की किन्नर से महंत द्वारा अप्राकृतिक मैथुन के मामले में पुलिस ने आरोपी को निर्दोष मानते हुए फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी है। किन्नर समाज के महंत राजू उर्फ राजाराम के अधिवक्ता अनिल सोनी ने बताया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसकर अप्राकृतिक मैथुन करने के आरोप लगे थे। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 377,323,452,147,148,149 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
लेकिन जिस तारीख और समय पर अप्राकृतिक मैथुन का आरोप लगाया गया, उस समय महंत राजू उर्फ राजाराम सरदारशहर की एक दुकान में था। आरोपी पक्ष ने पुलिस को अपनी उपस्थिति सरदारशहर में होने के सीसीटीवी वीडियो फुटेज पेश कर दिए। पुलिस ने अन्य तरीकों से भी अपनी जांच की। वहीं दूसरी ओर महंत के अधिवक्ता अनिल सोनी के मार्फत उच्च न्यायालय में मुकदमा फर्जी बताते हुए उसे रद्द करने की अर्जी लगाई गई। उच्च न्यायालय ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी। पुलिस ने रिपोर्ट देते हुए न्यायालय को बताया कि महंत राजू पर लगाए आरोप झूठे साबित हुए हैं, इसलिए महंत को निर्दोष मानते हुए एफ आर लगाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में किन्नर समाज की ओर से ज्ञापन देकर दबाव भी बनाया गया था।

RELATED ARTICLES
14 August 2021 11:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com