07 October 2023 02:11 PM

बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई रामभरोसी मीणा ने बताया कि सैरुणा हाल पता मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र बृजलाल धारणिया एवं श्रवणसिंह सोढ़ा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 10 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस दिनेश उर्फ शिकारी आचार्य को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि आठ जुलाई को मुरलीधर व्यास कॉलोनी शांतिदेवी पत्नी भंवरलाल बिश्नोई ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि दिनेश स्वामी, गिरीश स्वामी, चिराग स्वामी, नवनी स्वामी, बुलबुल, गुड्डू, श्रवणसिंह सोढ़ा व पांच-सात अन्य प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से उसके घर में घुसकर पत्थरबाजी की और फायर किए। आरोपियों ने घर में आगे खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
22 January 2022 12:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com