09 May 2022 03:59 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार नोखा में अपराधियों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को यहां एक घर में घुसकर करीब दर्जनभर लोगों ने चार करोड़ रुपए की फिरौती की मांगी। नहीं देने पर पूरे घर को सिलेंडर से उड़ा देने की धमकी दी। हालांकि समय पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 9 युवकों को धर दबोचा। इस मामले में कटला चौक निवासी श्यामलाल झंवर ने दो नामजद सहित 11 युवकों पर नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर नोखा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया कर लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर में वो अपने घर में सो रहा था, तभी कुछ युवक जबरन घर में घुस गए। इन युवकों में से एक ने अपना नाम मनोज जाट बताते हुए मोबाइल पर बात करवाई। मोबाइल पर कोई रोहित बिश्नोई बोल रहा था। उसने भी चार करोड़ रुपए देने की बात कही। धमकी दी कि अगर अभी रुपए नहीं दिए तो घर को सिलेंडर से उड़ा देंगे और बाकी लोगों को मार देंगे। रुपए नहीं होने की बात कहने पर रोहित ने मोबाइल फोन पर ही श्यामलाल को मारने की बात कही। हालांकि इस दौरान हल्ला करने पर पड़ौसी आ गए और पुलिस को सूचना कर दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने मौके से नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
9 को किया गिरफ्तार
नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनसे पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने चक 272 आरडी गांव फूलदेसर के सुनील कुमार बिश्नोई, बीकानेर की मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी प्रवीणसिंह राजपूत, रामपुरा बस्ती बीकानेर निवासी महेन्द्रसिंह राजपूत, तिलकनगर बीकानेर निवासी नरेन्द्रसिंह, बादनू निवासी महेन्द्र जाट, राजूराम जाट, पलाना निवासी रामरतन जाट, जितेन्द्र जाट, सुरेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com