30 October 2022 10:59 AM
साउथ कोरिया। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में चल रही हेलोवीन पार्टी में बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को पार्टी में भगदड़ मच जाने से अब तक 151 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, सैंकड़ों लोग इस हादसे में घायल हो गए है। हेलोवीन पार्टी में कथित रूप से 1 लाख लोगों की भीड़ में भगदड़ मच गई। इसके बाद दर्जनों लोग सड़क पर बेसुध होकर गिर गए। इस भगदड़ के दौरान करीब 50 से ज्यादा लोगों को कार्डियक अरेस्ट आने की भी सूचना है। हताहतों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। हैलोवीन मनाने के लिए दक्षिण कोरियाई राजधानी के मध्य जिले में भारी भीड़ के आने के बाद भगदड़ मच गई।
भगदड़ और हार्ट अटैक ने बिछा दी लाशें
फायरब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, हैलोवीन पार्टी बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुई थे। सियोल के इटावन में ये पार्टी हो रही थी। भीड़ ज्यादा होने से वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 151 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, ज्यादातर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पार्टी में बेहोश होकर गिरे लोगों को सीपीआर दिया गया। इमरजेंसी डिपार्टमेंट में 80 से ज्यादा लोगों के कॉल आए। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
कई लोगों की कुचलने से मौत
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल में हैमिल्टन होटल के पास एक संकरी गली में एक बड़ी भीड़ के कारण कई लोगों की कुचलकर मौत हो गई। सियोल में सभी उपलब्ध कर्मियों सहित देश भर से 400 से अधिक आपातकालीन कर्मचारी और 140 वाहन घायलों के इलाज के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं। इस पार्टी में करीब 1 लाख लोग मौजूद थे।
मृतकों में 19 विदेशी भी शामिल
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से यह पहला आउटडोर नो-मास्क हैलोवीन प्रोग्राम था। 3 साल में पहली बार इस उत्सव का आयोजन हो रहा था। इस प्रोग्राम में कई विदेशियों ने भी हिस्सा लिया था। अचानक जश्न मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 19 विदेशियों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com