18 May 2022 12:43 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में देशनोक के पास कार व ट्रोले में आमने-सामने की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक यहां हिंयादेसर गांव के रहने वाले बाबूसिंह राजपुरोहित थे, जो बीकानेर में अपने परिचित से मिलने के बाद वापस हिंयादेसर गांव लौट रहे थे लेकिन बीच रास्ते हादसा हो गया।बाबू सिंह राजपुरोहित कार में थे और बीकानेर में अपने परिचित से मिलने आए थे। वो दोपहर बाद वापस गांव लौट रहे थे लेकिन सामने से आ रहे ट्रोले में उनकी कार जा भिड़ी। राहगीरों ने गंभीर हालत में उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में ले लिया है। राजपुरोहित का शव अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई चल रही है।
लंबे समय से उत्तरप्रदेश के भदोही में काम करने वाले राजपुरोहित हाल ही में वापस अपने गांव लौटे थे। काफी सक्रिय रहने वाले राजपुरोहित सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। मंगलवार को भी अपने मित्र से मिलने के लिए बीकानेर आए थे। उनके निधन के बाद से बीकानेर और भदोही में उनके परिवारों में शोक की लहर है। उधर, पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
10 April 2022 09:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com