22 June 2022 05:20 PM

जोग संजोग टाइम्स,
भूकंप ने अफगानिस्तान ने भयंकर तबाही मचाई है। देर रात आए भूकंप में करीब 950 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है और 610 लोग जख्मी हैं। यह दावा आपदा प्रबंधन विभाग के डिप्टी मिनिस्टर मौलवी शरफुद्दीन ने किया है। इससे पहले 255 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी। वंही इस भूकंप में हजारों लोगों के बेघर होने के समाचार मिल रहे है।
भूकंप के ये झटके पाकिस्तान में भी महसूस किये गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था।
न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में अबतक 950 लोगों की मौत हुई है। वहीं 610 के करीब लोग जख्मी हैं। ये भूकंप पक्तिका और खोस्त प्रांत में आया था।
भूकंप की अधिकमत तीव्रता अबतक तय नहीं हो पाई है। हालांकि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ही कम तीव्रता वाला था।
पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, भूकंप के झटके वहां इस्लामाबाद समेत बाकी शहरों में भी महसूस हुए। सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप की बातें कर रहे हैं। लोगों ने लिखा कि भूकंप के ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए थे। लेकिन इसकी वजह से लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com