30 December 2022 12:52 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के बाद अब जन आक्रोश सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। बीकानेर में ये सभा आठ जनवरी को हो सकती है। अब तक कार्यक्रम की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बीकानेर शहर में होने वाली जन आक्रोश सभा की तैयारी के लिए पार्टी की शहर इकाई की गुरुवार को मीटिंग भी हुई।
जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता और बीकानेर पूर्व विधानसभा जन आक्रोश यात्रा प्रभारी डॉ. बृजमोहन सहारण के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि जन आक्रोश सभा बीकानेर पूर्व और पश्चिम की एक साथ होगी या फिर अलग अलग होगी। अगर एक साथ होगी तो बड़े स्तर पर इस सभा का आयोजन हो सकता है। वहीं पार्टी स्तर पर हर विधानसभा स्तर पर आमसभा करने का निर्देश है। ऐसे में बीकानेर पूर्व की आठ जनवरी को और पश्चिम की किसी और दिन हो सकती है।
बैठक को संबोधित करते हुए सहारण ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों में प्रदेश के विकास को ठप कर रसातल में पहुंचा दिया है और मुख्यमंत्री बनने के खेल में राजस्थान की जनता पिस रही है। सहारण ने बीकानेर में जन आक्रोश सभा को लेकर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभा को सफल बनाने के लिए घर घर व्यापक जनसंपर्क के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा की सफलता के बाद आमजन के सहयोग से सभा को भी सफल बनाया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जन आक्रोश जिला यात्रा संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, पूर्व विधानसभा यात्रा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ असवाल, भाजपा नेता जतिन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com