19 December 2022 03:45 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर संभाग के चुरु जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र निवासी व्यवसाई को बदमाश रोहित गोदारा के नाम से कॉल कर पचास लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में रतनगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस दिगंत आनंद ने इस मामले में क्षेत्र निवासी आरोपी विजय कुमार कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है। आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से इसके सहयोगियों के बारे में अनुसंधान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिरौती के संबंध में गत 16 दिसंबर को परिवादी महिपाल सिंह ने थाना रतनगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।रिपोर्ट में बताया गया कि उसके मोबाइल पर रोहित गोदारा ने कॉल कर फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये मांगे हैं, नहीं देने पर सीकर वाला अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी गत अप्रैल में रोहित गोदारा एवं उसके दो साथियों ने 50 लाख रुपए मांग जान से मारने की धमकी दी गई थी। तब से लगातार कई नंबर से व्हाट्सएप व कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
01 January 2023 04:41 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com