01 July 2024 04:20 PM

बीकानेर। विदेश भेजने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर युवक से हजारों रुपए हड़पने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला तेलीवाड़ा निवासी शहजाद अली पुत्र नवाब अली ने दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने बताया कि उसका दोस्त क्यूम मोहल्ले में ही रहता है। वह मजदूरी के लिए दुबई जा रहा था। उसने उसे भी मजदूरी करने के लिए दुबई साथ चलने का कहा। दुबई जाने के लिए वीजा व परमिशन के लिए एक एजेंट जोधपुर निवासी सरफुद्दीन को दो किस्तों में 60 हजार रुपए दिए। छह महीने से अधिक का समय हो गया। आरोपी ने वीजा बनवा कर नहीं दिया। आरोपी से रुपयों का तकादा किया तो उसने देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
07 January 2023 02:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com