27 April 2022 11:47 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिला जेल में तलाशी के दौरान एक कैदी के पास मोबाइल फोन मिला है। जेल प्रशासन ने कैदी के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। जंक्शन थाना पुलिस ने बताया कि जिला जेल में बैरकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान जेल में बंद कैदी अमरजीत उर्फ घोना के पास एक मोबाइल और डेटा केबल मिली। जेल प्रशासन ने कैदी के कब्जे से मोबाइल और डेटा केबल जब्त करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। जेल प्रशासन की शिकायत पर जंक्शन पुलिस ने राजस्थान कारावास अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि मोबाइल और डेटा केबल जेल की दीवार के ऊपर से फेंकी गई है। वहीं इससे पहले भी जिला जेल में तंबाकू उत्पाद फेंकने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। पिस्तौल भी दीवार के ऊपर से जेल में फेंकी गई थी। यहां कुछ दिन पहले भी कैदियों के पास मोबाइल मिले थे। जिसे लेकर भी जेल प्रशासन की ओर से कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

RELATED ARTICLES
07 April 2022 04:48 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com