08 December 2023 01:04 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
बीकानेर, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में जल वितरण एवं उपयोग हेतु गठित परामर्शदात्री समिति की बैठक दिनांक 08 दिसम्बर को मध्याह्न 12:00 बजे मुख्य अभियंता, जल संसाधन, उत्तर की अध्यक्षता में सिंचाई सभागार हनुमानगढ़ में निर्धारित की गयी है। जल संसाधन उत्तर के मुख्य अभियंता अमरचंद मेहरड़ा ने बताया कि इस बैठक में रबी फसल 2023-24 की फसल अवधि में इंदिरा गांधी नहर प्रणाली की नहरों में पानी चलाने के सबंध में पूर्व निर्धारित चकीय कार्यक्रम की समीक्षा की जानी है।
बैठक में भाग लेने हेतु बीकानेर के जनप्रतिनिधियों में बीकानेर ज़िले से खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, ज़िला प्रमुख बीकानेर को भी आमंत्रित किया गया है। मेहरड़ा ने बताया कि जो सदस्य अपरिहार्य कारणो से बैठक में भाग लेने में असमर्थ है, उन्हें ऑनलाईन लिंक पृथक से भिजवा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
05 December 2021 03:01 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com