22 June 2021 10:19 AM
बीकानेर, धरनोक निवासी ब्लैकमेलर रेखा जोशी गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने धरनोक निवासी ब्लैकमेलर रेखा जोशी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। पुलिस ने रेखा जोशी को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने रेखा जोशी को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजने का दिया था।
बीछवाल थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मुल्जिमा रेखा जोशी पर आरोप है कि उसने बीकानेर में इन्द्रा कॉलोनी के निवासी ऑटो चालक रोहित राजपुरोहित पुत्र मान सिंह से दोस्ती की। उसको ब्लैकमेल कर रुपये एंठने लगी।
बाद में रोहित पर बलात्कार का आरोप लगाकर उसे शादी करने को मजबूर किया। मुल्जिमा ने रोहित को पिता मान सिंह को भी फोन कर बलात्कार का मुकदमा वापस लेने की एवज में रोहित से शादी करने अथवा 10 लाख रुपये देने की डिमांड की।
उधर, बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद रोहित तनाव में आ गया। उसने अपनी सामाजिक साख खराब होने के भय से कीटनाशक खाकर कर आत्महत्या हत्या कर ली। रोहित के पिता मान सिंह ने इस वर्ष 3 अप्रैल को इस संबंध में बीछवाल पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि आरोपिया रेखा जोशी निवासी धरनोक ने उसके पुत्र रोहित को ब्लैक मेल कर खुद से शादी करने का दबाव बनाया।
आरोपिया नें परिवादी को भी फोन कर अपने बेटे रोहित की स्वयं से शादी करवाने या 10 लाख रूपये देनें की मांग की, रूपये नही देने पर बलात्कार के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर उनके पुत्र रोहित ने आत्महत्या कर ली।
मानसिंह ने रिपोर्ट में रेखा जोशी पर आरोप लगया कि उसने उसके पुत्र को आत्महत्या के लिये मजबूर किया है। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में अनुसंधान से मामला पाया गया कि मृतक रोहित टेक्सी चलाता था। उसकी जान पहचान आरोपिया रेखा जोशी से हो गई थी। दोनों के मध्य दोस्ती थी।
इसका नाजायज फायदा उठाकर आरोपिया रेखा जोशी मृतक रोहित को ब्लैकमेल कर रूपये ऐंठें। और अधिक रूपये ऐंठने के आशय से रोहित पर पुलिस थाना सदर बीकानेर में बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा वापस लेने के लिये मृतक से रूपयों की सौदेबाजी की।
जिससे मृतक रोहित तंग परेशान हो गया एवं मुकदमा दर्ज होने से सामाजिक और पारिवारिक साख खराब होने के कारण मानसिक रूप से तंग परेशान हुआ। उसने आरोपिया रेखा जोशी से दुष्प्रेरित होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।
बीछवाल थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपिया रेखा जोशी के विरूद्ध अनुसंधान से जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर सोमवार 21 जून को रेखा को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट के आदेश से रेखा को जेल पहुंचा दिया गया।

RELATED ARTICLES
01 April 2023 12:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com