15 April 2022 02:42 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकरी के अनुसार कोरोना वायरस महामारी फिलहाल खत्म होते नहीं दिख रही है। जहां एक तरफएशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर ने तबाही मचा रखी है, वहीं भारत में कई स्कूलों में कोरोना के नए मामले मिलने सेहडकंप मच गया है। कोरोना हर बार कई नए रूप में आकर तबाही मचा रहा है। चिंता की बात यह है कि इसके नए-नए रूप अपने साथ नए लक्षण भी साथ लेकर आते हैं। कोरोना वायरस की चौथी लहर की बात करें, तो फिलहाल कोरोना के दो वेरिएंट ओमीक्रोन बीए. 2 और एक्सई वेरिएंट ने ज्यादा बुरा हाल किया हुआ है। कई देशों में इन दो वेरिएंट्स के मामले बढ़ रहे हैं।विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इनके मरीजों में कई अलग लक्षण देखे जा रहे हैं। वास्तव में कोरोना के जितने भी लक्षण सामने आ रहे हैं, वो किसी न किसी आम रोगों जैसे हैं। यही वजह है कि लोगों को इन्हें समझने में देरी हो जाती है। दूसरा, कोरोना के लक्षण सभी में नजर आएं, ऐसा भी जरूरी नहीं है। कोरोना शरीर के कई अंगों पर प्रभाव डालता है, इसमें आंख भी शामिल हैं। बेशक यह सांस की बीमारी है और यह वायरस फेफड़ों को प्रभावित करता है लेकिन कुछ लक्षण हैं, जो आपकीआंखों में नजर आ सकते हैं, जिन्हें समझना बहुत जरूरी है।

RELATED ARTICLES
23 November 2021 03:01 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com