24 April 2022 02:23 PM

जोग संजोग टाइम्स,
नागोर जिले के डीडवाना शहर में नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे एक मौलाना से लूट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक पर मस्जिद जा रहे मौलाना को एक ब्रेकर के पास तीन युवकों ने रोका और बाइक की चाबी निकाल ली। तीनों के चेहरों पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने मौलाना से मारपीट और चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुए 14 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद वहां से भाग गए। पीड़ित मौलाना ने अपने साथ हुई लूट का मामला डीडवाना थाने में दर्ज करा दिया है।
मौलाना मुशाहिद पुत्र बुद्धा पासा निवासी संबल उत्तरप्रदेश ने बताया कि वो रोजाना रामसावास मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता है। शनिवार को भी वो बाइक पर रामसावास मस्जिद जा रहा था। इस रास्ते में एक बड़ा ब्रेकर है, जहां उसने बाइक धीरे की। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे 3 बदमाश आए और उन्होंने मौलाना मुशाहिद की बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उसे चाकू दिखाते हुए जान से मारने और मारपीट किए जाने की धमकियां दी। बदमाशों ने उससे 14 हजार रुपए छीन लिए और वहां से भाग गए।

RELATED ARTICLES
04 December 2022 12:01 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com