26 June 2022 11:43 AM

जोग संजोग टाइम्स,
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म “जुग जुग जियो” को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अनिल कपूर,नीतू कपूर,वरुण धवन और किआरा आडवाणी जैसे सितारों से सजी फ़िल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही भारत में 22 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। शुक्रवार को जुग जुग जियो ने करीब 9 करोड़ का औसत कलेक्शन किया था वही शनिवार को फ़िल्म के बिजनेस में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और फ़िल्म ने करीब 13 करोड़ का धंधा किया। आज रविवार को फ़िल्म दर्शकों के पॉजिटिव फीडबैक के कारण 15 करोड़ से भी ऊपर का व्यापार कर सकती है। वीकेंड में ही अगर फ़िल्म 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर लेती है तो दूसरे हफ्ते तक फ़िल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगा।
करण जौहर और वरुण धवन ने इससे पहले भी एक साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर,बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। अभिनेत्री किआरा आडवाणी की भी करण जौहर के साथ गुड न्यूज,शेरशाह के बाद जुग जुग जियो लगातार तीसरी हिट फिल्म साबित होगी। जुग जुग जियो ने इंटरनेशनल फिल्मों के इंडेक्स में भी टॉप 10 में जगह बना ली है। भारत के बाहर भी फ़िल्म करीब 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

RELATED ARTICLES
04 June 2021 05:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com