27 September 2023 05:41 PM

बीकानेर, 27 सितम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के तहत मोटे अनाज 'श्रीअन्न' के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु कृषि विभाग बीकानेर द्वारा बुधवार को राजस्थान मिलेटस मिशन योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय रोड शो का आयोजन कर रथों को एक साथ 05 ब्लॉक बीकानेर, पूगल, खाजूवाला, कोलायत व लूनकरनसर से रवाना किया गया। बीकानेर से सहायक निदेशक कृषि अमर सिंह गिल, कोलायत से सहायक कृषि अधिकारी आनन्द कुमार हटीला, पूगल तथा खाजूवाला से सहायक निदेशक कृषि सुभाष विश्नोई व लूनकरनसर से सहायक कृषि अधिकारी मामराज व अब्दुल अमीन ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर कृषि अधिकारी गिरीराज चारण, मीनाक्षी, रमेश भाम्भू, मेधराज बंजारा, सुभाषचंद्र, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, पृथ्वीराज, राजेन्द्र पहाडिया, भंवर पंचार, रामकुमार, मालाराम जाट, मोहन कुलडिय़ा अन्य विभागीय अधिकारी व बडी संख्या में जनप्रतिनिधियों, आमजन व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। यह रथ तय रूट चार्ट अनुसार गांव-गांव में मुख्य चौपाल पर किसानों को एकत्र कर किसानों को मिलेट्स का उपयोग करने की जानकारी देगा।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
14 April 2022 12:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com