18 November 2022 03:19 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर के एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक और एक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इस्तगासे से दर्ज इस एफआईआर के आधार पर अब पुलिस छानबीन कर रही है।रानी बाजार में रहने वाले दिनेश भार्गव ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सुमन की तबियत खराब होने पर उसे आरोग्यम अस्पताल में दिखाया गया था। जहां पेट में पथरी होने की बात कहते हुए इलाज किया गया। इलाज में भारी लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी तबीयत ठीक होने के बजाय बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। अब महिला की मौत होने पर दिनेश ने अदालत के माध्यम से सदर थाने में एफआईआर करवाई है। जिस पर मामले की जांच उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। एफआईआर में आरोग्यम अस्पताल के मालिक विजय पित्ती और डॉ. अनीश भाटी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि पथरी के इलाज के बाद भी महिला बीमार थी। आरोग्यम अस्पताल से बाहर भी उसका इलाज हुआ था। अब मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com