10 August 2023 09:29 PM

जोग संजोग टाइम्स,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। घरेलू और कृषि बिजली उपभोक्ताओं को अब फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। फ्यूल सरचार्ज की 2500 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार वहन करेगी.
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के उद्घाटन समारोह के दौरान यह घोषणा की. उल्लेखनीय है कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक तथा किसानों को 2000 यूनिट तक प्रतिमाह निःशुल्क बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक ईंधन अधिभार और अन्य शुल्क समाप्त करने की घोषणा की थी। अब इसका दायरा बढ़ाते हुए सभी घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए फ्यूल सरचार्ज खत्म करने का ऐलान किया गया है.

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
17 May 2022 06:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com