24 January 2022 01:14 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, जिले के लूणकरनसर में एक सरकारी स्कूल में बच्चों के मिड डे मिल के लिए रखा गेहूं और चावल चोरी हो गया है। चोर यहां से पचास-पचास किलो के कट्टे उठाकर ले गए, जिस पर स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।लूणकरनसर के उच्छंगदेसर गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों के मिड डे मिल के लिए गेहूं और चावल एक कमरे में रखे हुए थे। यहां पर 21 जनवरी तक सारा सामान पड़ा था लेकिन इसके बाद से यह सामान नहीं मिल रहा है। जिस कमरे में सामान रखा था, वहां से गेहूं की तीन बोरी और चावल की चार बोरी गायब है। 150 किलो गेहूं और 200 किलो चावल 21 जनवरी के बाद से चोरी हुआ है। स्कूल प्रिंसिपल शोभा सुथार ने इस आशय का मामला थाने में दर्ज कराया है, जिसकी अब जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को भी देखा है।दरअसल, कोरोना के कारण पिछले कई दिनों से गेहूं और चावल का उपयोग नहीं हो रहा क्योंकि मिड डे मिल बना ही नहीं है। जिले के अधिकांश स्कूल्स में बड़ी संख्या में खाद्यान्न पड़ा है, जिसकी सुरक्षा करना स्कूल प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com