17 December 2022 03:35 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
घटना इस वक्त अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां जीजा ने अपने साले की टेलर से टक्कर मारकर हत्या कर दी पुलिस ने अब इस मामले में खुलासा किया है।
मामले का सीसीटीवी फुटेज व जीपीएस लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई सावर थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि बीते 8 दिसंबर को सांवर के कुशायता रोड पर एक ट्रेलर की चपेट में आने से गौरथा निवासी पोस्टमैन गोपाल पुत्र लादूराम मीणा की मृत्यु हो गई थी वहीं हादसे में गोपाल का मासूम बेटा दिव्यांश घायल हो गया था सांवर में डाक विभाग में कार्यरत गोपाल मीणा सांवर के ही जागृति स्कूल में पढ़ने वाले पुत्र दिव्यांश को लेकर अपने गांव जा रहा था और इसी दौरान एक अज्ञात टेलर ने टक्कर मारकर कुचल दिया।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन की तलाश में एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया स्पेशल पुलिस टीम ने सांवर वैगनेर रोड पर लगे करीब एक दर्जन सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ट्रेलर के नंबरों के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो ट्रेलर का चालक मृतक गोपाल का जीजा भानु प्रताप सिंह पुत्र फूल सिंह मीणा निवासी सरसिया जहाजपुर निकला पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि मृतक गोपाल ने अपनी बहन लीला कि 3 साल पहले सरसीया निवासी भानु प्रताप सिंह के साथ रिती रिवाज के साथ विवाह किया था।
विवाह के कुछ समय बाद ही भानु प्रताप और उसकी बहन के बीच मनमुटाव होने लगा जिसके बाद मृतक की बहन लीला अपने मायके में रहने लगी करीब 4 महीने पहले भानु प्रताप अपने ससुराल में पत्नी को लेने गया था इसी दौरान गोपाल और भानु प्रताप के बीच झगड़ा हो गया और कहा सुनी हुई कहासुनी के दौरान साले गोपाल ने अपने जीजा को गोरधा आने पर जान से मारने की धमकी दी उसी दिन भानु प्रताप ने अपने साले गोपाल को मारने की ठान ली थी और पुलिस की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी भानु प्रताप को जैतारण पाली के पास हाईवे से ट्रेलर सहित गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
24 September 2022 02:40 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com