01 March 2023 01:36 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
सीकर जिले के सांझासर गांव की महिला ने चूरू के बूंटीया गांव के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। महिला और उसके पार्टनर ने जब इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी गाजसर गांव में हुई थी। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। जिससे वह शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात रतनगढ़ तहसील के कादिया गांव निवासी किशोर (25) से हुई थी। किशोर बूंटीया गांव में खेती बाड़ी का काम करता है। महिला ने बताया कि पति की मारपीट से परेशान होकर उसने 15 फरवरी को अपने पति का घर छोड़ दिया और बूंटीया गांव में आकर किशोर के साथ रहने लगी। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के किशोर के साथ रह रही है। अब उसका पति और मामा का लड़का दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे हैं। महिला ने बताया कि वह बिना किसी दबाव के किशोर के साथ रहना चाहती है, लेकिन परिजन दोनों को लगातार परेशान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
26 January 2022 05:21 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com