24 November 2022 04:45 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के छत्तरगढ़ एरिया से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि सात वर्ष की लड़की से मंदिर के पुजारी ने दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही छत्तरगढ़ पुलिस पुजारी की तलाश में जुट गई है, जो घटना के बाद से फरार था। जिसे अब राउंडअप किया गया है।
छत्तरगढ़ थाने में लड़की की मां ने एफआईआर करवाई है कि उसकी बेटी स्कूल गई थी, वो नहीं आई तो मां देखने गई। रास्ते में मंदिर के पास बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। अंदर देखा तो पुजारी उस नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने जैसे-तैसे अपनी बेटी को बचाया। बाद में पुजारी वहां से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी छत्तरगढ़ पुलिस को दी गई। जिसने बुधवार देर रात लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया। इसके बाद से पुजारी की तलाश की गई है। अलग अलग दल बनाकर दबिश दी गई। सुबह तक पुजारी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। अभी पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। पुलिस का एक दल मौके पर भी पहुंचा है, जहां से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुजारी घटना के बाद से फरार था लेकिन बाद में गुरुवार सुबह राउंड अप कर लिया गया।

RELATED ARTICLES
09 May 2021 10:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com