27 December 2022 12:35 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
दिन में तीन बार बीकानेर में मौसम बदल रहा है। सुबह सात बजे तक जहां घना कोहरा रहने लगा है, वहीं दोपहर में तेज धूप कई बार गर्म कपड़ों को उतारने के लिए मजबूर कर देती है तो शाम को ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ जाती है। जैसे-जैसे दिसंबर बीत रहा है, वैसे-वैसे तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। बीकानेर में आमतौर पर दिसम्बर के अंतिम सप्ताह तक तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम बन रहा है।
बीकानेर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की रात का तापमान इससे भी कम रहा। माना जा रहा है कि तापमान में ये गिरावट अब शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की उम्मीद जताई थी, जिससे सर्दी कुछ राहत मिल सकती है। वहीं अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी भी की गई थी।
सामान्य से चार डिग्री कम
तापमान में गिरावट के चलते पारा सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान इन दिनों छह से सात डिग्री सेल्सियस रहता है लेकिन अभी दो डिग्री के आसपास है। ऐसे में तापमान करीब पांच डिग्री से भी ज्यादा कम हो गया। इसी तरह अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम हो गया है।
संभाग में शीतलहर
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरु जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज किया गया है। सबसे कम अधिकतम तापमान संगरिया, हनुमानगढ़ में 9.6 जबकि श्रीगंगानगर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।कोल्ड वेव, सीवियर कोल्ड वेव, घना कोहरा व पाला पड़ने की परिस्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी। हालांकि 28 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 दिसंबर से राज्य में घना कोहरा में भी कमी आने की संभावना है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में एक और नया कोल्ड वेव का स्पेल शुरू होने की प्रबल संभावना है।

RELATED ARTICLES
30 December 2021 02:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com