04 May 2023 11:42 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर के लूणकरणसर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धीरे-धीरे एक "मौत का रास्ता" बनता जा रहा है. इस हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। बुधवार की रात ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम होगा। क्षेत्र के लोग हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए उपाय करने की मांग कर रहे हैं।
लूणकरणसर कस्बे से 5 किलोमीटर दूर लक्ष्मी पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर लक्ष्मी पंप के सामने टेलर ट्रक मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस युवक को लूणकरणसर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से मिली जानकारी के अनुसार आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान लूणकरणसर के वार्ड नंबर 32 निवासी प्रह्लाद पुत्र भूरू के रूप में हुई है. टाइगर फोर्स के मुखिया महिपाल सिंह ने उनके घर जाकर हादसे की जानकारी परिजनों को दी. अस्पताल में परिजनों ने भूरू की शिनाख्त की है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com