21 July 2021 04:47 PM

बीकानेर-हाल ही में सीकर में एक रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागे बदमाशों की तलाश में बीकानेर व सीकर पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों की कार देर रात श्रीडूंगरगढ़ के लखासर में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर निकली थी। सोमवार की रात को सीकर के राणोली में एक ढाबे पर दो बदमाशों ने जयपुर डीएसटी के इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार खीचड़ और हेड कांस्टेबल मनेन्द्र पर फायरिंग की और कार में सवार होकर भाग निकले थे। रात को करीब 1.40 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सफेद रंग की कार को तेज रफ्तार से हाइवे पर बीकानेर की तरफ दौड़ाया और श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए। यहां करीब 1.45 बजे उन्होंने लखासर में टोल प्लाजा पर बेरियर तोड़ा और भाग निकले। इसका पता चलने पर बीकानेर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
02 July 2022 05:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com