11 February 2023 02:20 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,दक्षिण रेलवे की ओर से मदुरै-तिरूप्परंकुन्ड्रम-तिरूमंगलम रेलखंडाें के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नाॅन इण्टरलाॅकिंग ब्लाॅक लिया जा रहा है।
इस कार्य से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 22631 मदुरै-बीकानेर 16 फरवरी काे मदुरै के स्थान पर कुंडलनगर स्टेशन से बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगी।
ट्रेन मदुरै-कुंडलनगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22631 मदुरै-बीकानेर ट्रेन 23 फरवरी व दाे मार्च को मदुरै के स्थान पर तिरूच्चिराप्पल्लि स्टेशन से बीकानेर के लिए रवाना हाेगी। ट्रेन मदुरै- तिरूच्चिराप्पल्लि स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 22632 बीकानेर-मदुरै 19 व 26 फरवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन तिरूच्चिराप्पल्लि स्टेशन तक संचालित होगी। यह गाड़ी तिरूच्चिराप्पल्लि-मदुरै स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
बीकानेर-दादर ट्रेन में काेच बढ़ाया:
रेलवे ने यात्रियाें की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 14707/14708 बीकानेर-दादर में बीकानेर से 12 से 28 फरवरी तक एवं दादर से 13 फरवरी से एक मार्च तक के लिए एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ाेतरी की है।

RELATED ARTICLES
10 October 2022 02:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com