20 August 2021 02:47 PM
बीकानेर। कलयुग किस तरह से आता है इसका प्रमाण अब सामने आने लगे है अब तो महिला ही महिला को अपने जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियों बनाकर पति की सहायत से धमकाने का काम करती है और अपने ही पति से उसका दुष्कर्म करवाती है। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पति पत्नी ने एक महिला को अपने घर पर बुलाया और बाद में उसका वीडियों बनाया। बाद में महिला को वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडि़ता ने नोखा पुलिस थाने में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ कर रहे हैं। परिवादिया ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि नोखा वार्ड नंबर 45 निवासी महेन्द्र पुत्र रणजीत व उसकी पत्नी ममता ने घर बुलाकर उसका वीडियो बनाया। फिर कुछ दिनों बाद महेन्द्र ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उससे रुपए भी हड़प लिये और मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 376, 384, 385, 323, 34 व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com