02 September 2021 09:26 AM

चुरू, वार्ड 46 में मंगलवार को एक नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने शादी रुकवाई। परिजनों को बालिग होने तक शादी नहीं करने के लिए पाबंद भी किया। जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हैल्प लाइन को सूचना दी कि वार्ड 46 में मंगलवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग की शादी की जा रही है।
चाइल्ड हैल्प लाइन की जिला समन्वयक रुकैया पठान ने एसडीएम व डीएसपी को इस बारे में अवगत करवाया। एसडीएम के निर्देश पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पृथ्वीसिंह मौर्य ने नाबालिग की शादी रुकवाई और परिजनों को पाबंद किया। नायब तहसीलदार मौर्य ने बताया वे मौके पर पहुंचे, तो परिजन बच्ची की उम्र संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। 17 वर्षीय नाबालिग अपनी मौसी के पास रह रही है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
06 March 2022 04:22 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com