28 March 2023 04:14 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 28 मार्च। कृषि बजट आमुखीकरण की जिला स्तरीय कार्यशाला 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य वर्ष 2023-24 में कृषि आधारित बजट का प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन तक प्रचार प्रसार है। कार्यशाला में कृषि बजट के मुख्य बिन्दुओं के प्रस्तुतीकरण के साथ जिले को आवंटित लक्ष्य व कार्यों, योजनाओं सहित, बजट क्रियान्वयन प्रक्रिया एवं किसानों को होने वाले लाभ आदि के सम्बंध में रोडमैप तैयार किया जाएगा। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
06 April 2023 05:10 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com