14 January 2023 02:35 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
जस्सोलाई क्षेत्र से गुरुवार देर रात एक युवक का अपहरण हाे गया। युवक बीस घंटे बाद वापस लाैट आया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ अन्य युवकाें काे पकड़ा है, लेकिन देर रात तक उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई। रीडी निवासी मदनलाल का पुत्र सुनील बेसिक स्कूल में पढ़ता है। वह जस्साेलाई में कमरा किराए पर लेकर रहा है। उसकी बुआ का लड़का पवन गुरुवार काे उससे मिलने आया था। रात काे उसका दाेस्त राहुल आया। करीब एक घंटे रुकने के बाद चला गया। उसके बाद देर रात साढ़े बारह बजे एक कार में सवार कुछ युवक आए।पवन काे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। सुनील ने राेकने की काेशिश की ताे उसके हाथ पर चाेट लग गई। उसने नया शहर थाने पर सूचना दी ताे पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर की नाकाबंदी कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार शाम काे पवन कमरे पर लाैट आया। सूचना मिलने पर नया शहर थाने से एसआई सुशीला मीणा माैके पर पहुंची और उसे दस्तयाब कर लिया। पवन की निशानदेही पर आराेपी युवकाें काे भी पकड़ लिया गया। 21 वर्षीय पवन ने पुलिस काे बताया कि युवक उससे पैसे की मांग कर रहे थे।पिता काे फाेन करके पैसे मंगवाने पर दबाव डाल रहे थे। पुलिस काे सूचना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में हमने एसआई सुशीला मीणा से संपर्क करने की काेशिश की लेकिन उनका फाेन नाे रिप्लाई हाे गया। नया शहर पुलिस ने बताया कि पवन काफी घबराया हुआ है। उसे परिजनाें काे साैंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी काे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com