01 June 2022 06:20 PM

जोग संजोग टाइम्स,
तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत आयोजित ओनलाइन वीडियो संदेश प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में
जीत हासिल करने वाली बीकानेर की बेटी मूमल कंवर तंवर को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित कियाा गया। उन्हें 5100 रुपए के दो चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मूमल ने यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने की घोषणा कर दी। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि मूमल कंवर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए तंबाकू निषेध वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा गया तथा 11,000 से अधिक लाइक मिले।
समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा थे, अध्यक्षता एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि डब्ल्यूएचओ के कंट्री हैड डॉ रोडरीको एच आरफीन व चिकित्सा विभाग के शासन सचिव डा पृथ्वी, एनएचएम के मिशन निदेशक डाॅ जितेंद्र कुमार सोनी व निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ वीके माथुर थे।

RELATED ARTICLES
22 November 2022 07:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com