23 July 2022 04:11 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के महाजन में एक बाप ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के बारे में पुलिस को शिकायत क्या कर दी, बदमाशों ने उसकी जान ही ले ली। न सिर्फ पिता की हत्या कर दी गई बल्कि लड़की की मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाजन के मनोहरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले गुलाम की बेटी के साथ कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। उसने पुलिस को शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने युवकों को धारा 151 के तहत पाबंद कर दिया। मामला यहां शांत होने के बजाय बढ़ गया। बदमाशों ने गुलाम के घर पर ही हमला बोल दिया। पुलिस को शिकायत करने का बदला लेने पहुंचे युवकों ने माता-पिता दोनों के साथ मारपीट की। इसमें गुलाम को इतनी गंभीर चोट लगी कि मौत हो गई। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। अब मोर्चरी पर एकत्र हुए लोग हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
पहले दर्ज कराई झूठी एफआईआर
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उस्मान पुत्र शरीफ खान बच्चियों के साथ गलत हरकत कर रहा था। इस पर गुलाम ने उसे डांटा था। इस पर उस्मान ने गुलाम के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। राजीनामे का प्रयास किया लेकिन बदला लेने की धमकी दी। इस पर 23 जुलाई की रात उस्मान, जुल्फिकार, नवाब, कुरेशां, मुनसब, काले खान व चार पांच अन्य लोगों ने घर पर सो रहे गुलाम और उसकी पत्नी गोगी पर हमला कर दिया। गुलाम पर गैंची, कुल्हाड़ी और भेड़ के बाल कतरने वाली कैंची से वार किया। इस दौरान गुलाम के बच्चे नूरजहां, हमीदां व अलादित्ता ने बीच बचाव किया तो उन पर भी वार किया। उन्हें भी चोटें आई है।

RELATED ARTICLES
10 March 2022 06:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com