14 June 2021 03:45 PM

कोटा। जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से नहीं के हिचक रहे हैं। सोमवार को भी शहर के छावनी स्थित सब्जी मंडी इलाके में दिन दहाड़े बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाकर फायरिंग की। निशाना चूकने से व्यापारी बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।वारदात सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। बल्लभबाडी निवासी कैलाश मीणा का छावनी सब्जी मंडी में दुकान है। कैलाश मीणा ने बताया कि सुबह दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश आए। तीन बदमाश दूर खड़े रहे, जबकि 3 बदमाश दुकान के सामने आकर चिल्लाने लगे। तीनों ने कैलाश मीणा का नाम पुकारा और वे जैसे ही बाहर आए एक बदमाश ने बाइक से उतर कर पांच फायर किए। फायरिंग में कैलाश मीणा बाल-बाल बच गए। वहीं फायरिंग के बाद सभी 6 बदमाश मौके से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
20 June 2023 01:49 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com