30 November 2021 08:16 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर:- ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले आ रहे भंवर सिंह भाटी को एक युवक ने मुक्का मार दिया। बता दें कि यह घटना उस दौरान हुई जब मंत्री भंवर सिंह भाटी सीकर जिले के फतेहपुर पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री भाटी का सम्मान किया जा रहा था इसी दौरान पीछे से आये एक युवक ने मंत्री भाटी के पीठ पर मुक्का मार दिया। जिसके बाद मंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षार्मियों ने युवक को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार मुक्का मारने वाला युवक मानसिक रूप से पीडि़त बताया जा रहा है, जो कि वहीं का रहने वाला है। युवक का नाम इमरान बताया जा रहा है। घटनाक्रम के बाद युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही हे की उसने इस प्रकार की हरकत क्यों की? हालांकि युवक द्वारा मंत्री को इस तरह मुक्का मारना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com