30 December 2022 02:10 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
चूरू शहर के वार्ड 50 में गुरुवार शाम छत पर पतंग उड़ाते समय एक नाबालिग छत से गिर गया। जिससे लड़के के सिर में गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों ने लड़के को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
अस्पताल में वार्ड 50 निवासी आनन्द कुमार ने बताया कि उसका बेटा गौरव (13) गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग उड़ाते समय वह छत की दीवार से गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़के के सिर में चोट होने के कारण सिटी स्केन करवाया। वहीं फिलहाल लड़के का अस्पताल में इलाज जारी है। नाबालिग के परिजनों ने बताया कि अभी मकर संक्रांति पर हमें अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे वह किसी प्रकार के हादसे का शिकार नहीं हो।

RELATED ARTICLES
18 June 2021 08:58 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com