20 March 2022 12:26 PM
जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
हादसे में पति पत्नी की मौत:पति के साथ स्कूटी पर पीहर जा रही थी महिला, वाहन ने दोनों को कुचला, बेटा बोला- 15 हजार रुपए-गहने गायब
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार महिला और उसके पति को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ भरतपुर में अपने पीहर आ रही थी। दोनों मृतक आगरा के रहने वाले थे।
त्यौहार पर मिलने पीहर आ रही थी महिला
महिला विजय लक्ष्मी (52) का पीहर भरतपुर के सहयोग नगर में था। उनके पीहर में किसी की मौत हो गई थी। जिसके कारण मौत के बाद पहला त्योहार होने की वजह से विजय लक्ष्मी अपने पति अतुल (64) के साथ पीहर आ रही थी। अतुल आगरा के लोहामंडी के रहने वाले थे। अतुल की परचून की दुकान थी। दोनों स्कूटी से आगरा से निकले थे। आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया और ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया।
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
रास्ते से निकल रहे लोगों ने जब दोनों को सड़क पर पड़े देखा तो उन्होंने पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी। इसके बाद दोनों को एम्बुलेंस से आरबीएम अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त उनके जेब में रखे कागजों से की, जिसके बाद मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। अस्पताल में दोनों मृतकों के दोनों बेटे और महिला के पीहर पक्ष के लोग पहुंचे।
मृतकों के पर्स से निकल गए पैसे और गहने
मृतक पति पत्नी के बेटे का कहना है कि जब उनके माता पिता घर से निकले थे तो उनके पास कुछ गहने और करीब 15 हजार रुपये थे। वे अब उनके पर्स में नहीं हैं। महिला के पर्स में सिर्फ 70 रुपये मिले हैं। कुछ रुपये उसके पिता की पेंट की जेब में मिले हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com