19 April 2022 01:05 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, जयपुर में एक बार फिर खतरनाक अमेरिकन बुली कुत्ते का आतंक सामने आया है। कुत्ता घर के बाहर खेल रहे 9 साल की बच्चे पर टूट पड़ा। नाखून और दांत से उसके चेहरे को नोंच डाला। आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया। घायल बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया। मामला रामगंज इलाके का है।
SHO रामगंज भूरी सिंह ने बताया कि खालसा कॉलोनी हीदा की मोरी निवासी मनजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कॉलोनी में रहने वाले बालकिशन सहानी ने अमेरिकन बुली कुत्ता पाल रखा है। सरकार की ओर से प्रतिबंध होने के बाद भी कुत्ते को पालने के लिए रखा है। कुत्ते को कॉलोनी में खुले आम घूमाने को लेकर बालकिशन सहानी को कई बार मना किया। लोगों के मना करने के बाद भी कुत्ते को कॉलोनी में खुला छोड़ देता है।
नाखून और दांत से चेहरा नोंचा
14 अप्रैल की शाम को मनजीत सिंह का 9 साल का बेटा जपमन सिंह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। कॉलोनी में खुला घूम रहा अमेरिकन बुली दौड़कर उसके बेटे के पास आ गया। कुत्ते ने नाखून और दांत से बेटे का चेहरा नोंच खाया। दर्द से बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर बचाने दौड़े। कुत्ते को वहां से भागकर घायल बेटे को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।
खौफ इतना कि बच्चे घरों में कैद
अब कॉलोनी में खौफ ऐसा है बच्चे घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। पहले भी अमेरिकन बुली नस्ल का ये कुत्ता लोगों को घायल कर चुका है। पीड़ित की शिकायत पर रविवार शाम रामगंज थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com